बालाजी कोलकाता में पधारेंगे
बाबा श्याम और दादी जी के साथ
कोलकाता I प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बालाजी जागरण मंडल, कोलकाता द्वारा बंगाल हाल, सिटी सेण्टर, साल्टलेक में रविवार 18 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक धूम-धाम से मनाया जायेगा I इस बात की जानकारी मंडल के सस्थापक श्री मुरारीलाल तोदी ने दी. कार्यक्रम के दौरान श्री विजय सोनी सहित सुश्री सोनू-मोनू सुन्दरकाण्ड का पथ वचन करेंगे एवं भजनों पर आधारित नृत्य नाटिकाएं भी प्रस्तुत की जाएगी. इस अवसर पर बीकानेर से प्रवेश शर्मा, हरियाणा से मोना मेहता, संजय-नविन एवं लता सिंह जैसे सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं विख्यात भजन मंडलियाँ श्री बालाजी के दरबार में भजनों की अमृत वर्षा करेंगे और उद्घोषक के रूप में श्री महेश कौशिक उपस्थित रहेंगे. श्री तोदी ने आगे बताया की प्रभु के मनभावन श्रृंगार, जीवंत झांकी, छप्पन भोग एवं भंडारा के साथ ही मेंहदीपुर बालाजी से अभिमंत्रित ताबीज़ एवं दुर्लभ सिंदूरी चोला भक्तों के मध्य निःशुल्क वितरण किये जायेंगे. संस्थापक मुरारीलाल जी के अनुसार मंडल के कार्यकर्त्ता सर्वश्री संदीप गर्ग, महेश तोदी, सुनील गुप्ता, सुरेन्द्र चमडिया, पवन अग्रवाल, राजू अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, विजय मुधाड़ा, संजय अग्रवाल (मोल्हर) एवं सुशिल बजाज कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से सक्रिय हैं.

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
JAI MATA DI : JOIN US MEMBER
RAJESH MISHRA : 09831057985